डॉ मनोज यादव ने मानवता की पेश की मिशाल,एक्सीडेंट में सड़क पर छटपटा रहे युवकों को पहुंचाया अस्पताल,परिजनो को दी सूचना

 

हॉस्पिटल में युवक को लेकर पहुंचे मनोज यादव


बाईकों के आमने समाने टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बक्सर कोचस स्टेट हाइवे के चौसा हीरो एजेंसी के पास सड़क पर गिर छटपटा रहा था ।स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सूचना एंबुलेश के लिए 102 पर दिया गया लेकिन एंबुलेंस कर्मियो के हड़ताल के कारण एंबुलेंस नही पहुंची।तभी रास्ते से गुजर रहे नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ मनोज यादव द्वारा युवक को सड़क से उठा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है।युवक के कान और नाक से ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण ब्रेन हेमरेज की आशंका पर उसे रेफर कर दिया गया।

वही इसकी सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस और डायल 112 की पुलिस भी चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान यूपी गाजीपुर जिला स्थित देवैथा गांव के निवासी के रूप में हुई।बताया गया की दे गांव के निवासी गफ़ार अंसारी का 30 वर्षीय बेटा औरंगजेब है।जो अपने निजी काम से बिहार के बक्सर आया हुआ था और शाम अपने गांव वापस लौट रहा था।तभी चौसा नगर पंचायत स्थित हीरो एजेंसी के पास इसकी बाइक समाने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से जा टकरा गई।हालंकि समाने वाले बाइक सवार हेलमेट पहने हुआ था।इसलिए उसकी हालत ठीक है।लेकिन औरंगजेब बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।जिससे इसके सर में गंभीर चोट है।और हालत गंभीर बनी हुई है।



स संबंध में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर गस्ती टीम को भेजा गया है।युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य