बक्सर विधानसभा सीट से 2025 में बीजेपी नेत्री दुर्गावती चतुर्वेदी लड़ेंगी चुनाव,बोले जिलाध्यक्ष पार्टी के वरीय नेताओ का निर्णय सर्वोपरि, लोगो का मिल रहा समर्थन

बक्सर 2025 के बिहार विधानसभा की चुनाव को लेकर सभी पार्टी के नेताओ ने पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने ही घर मे चारो सीट पर मिली करारी हार के बाद एनडीए नेताओ में मंथन का दौर शुरू हो गया है।पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए इस बार बक्सर विधानसभा सीट पर, महिला उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।जिसमे सबसे पहला नाम बीजेपी के दिग्गज कार्यकर्ता दुर्गावती चतुर्वेदी का आ रहा है। जिसको लेकर पार्टी के युवा कार्यकर्ता से लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। 
 
कार्यकर्ताओ ने कहा, बीजेपी में सब कुछ सम्भव 

 2025 में होनेवाले बिहार विधानसभा की चुनावी रेस में पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता दुर्गावती चतुर्वेदी का नाम आने के बाद अब बीजेपी के कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है।पार्टी के युवा कार्यकर्ताओ की माने तो यह बीजेपी में ही सम्भव है।की पार्टी एक सामान्य कार्यकर्ता को भी चुनावी मैदान में उतारने का मौका मिलता है।जिस तरह से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, पार्टी के वरीय नेताओं ने एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले, दिवंगत भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी को चुनावी मैदान में उतारकर सभी को चौका दिया था।इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।दुर्गावती चतुर्वेदी पिछले 10 सालों से पार्टी के लिए दिनरात काम कर रही है।
 
क्या कहते है पार्टी के जिलाध्यक्ष 

 वही आगामी चुनाव से पहले ही, भारतीय जनता पार्टी के अंदर दुर्गावती चतुर्वेदी, के नामो की हो रही चर्चा को लेकर,जब पार्टी के जिलाध्यक्ष भोला सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वरीय नेताओ का निर्णय सर्वोपरि है।

पार्टी के वरीय नेता जिसके नाम पर मोहर लगा देंगे।हम सभी उस उम्मीदवार की जीत के लिए दिनरात एक कर देंगे।दुर्गावती चतुर्वेदी पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता है. लेकिन इसका अंतिम निर्णय जिला में नही केंद्रीय नेतृत्व में होता है। क्या कहती है दुर्गावती चतुर्वेदी वही इस मामले को लेकर जब दुर्गावती चतुर्वेदी के फोन पर सम्पर्क किया गया।तो उनके पति सोनू चौबे ने बताया कि, पार्टी का जो भी निर्णय होगा।वह हम सभी के लिए मान्य है। भाजपा के हम सभी अनुशासित कार्यकर्ता है।और 2014 से ही दुर्गावती चतुर्वेदी भाजपा के संगठन को मजूबत करने के लिए, दिनरात प्रयासरत है।पार्टी मौका देती है तो , हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है। 


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य