बक्सर जिले के चर्चित समाजवादी नेता राजपुर व्यपार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे मोहन दुबे को जन सुराराज पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने के बाद मोहन दुबे ने पत्रकारों से कहा कि गांधी जयंती के दिन से पूरे बिहार में जनसुराज का दिन जन सैलाब देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर एक क्रांति का नाम है जो संपूर्ण बिहार ही नहीं पूरे देश मेंअपने कार्यो से सभी पार्टियों को अवगत करा चुके हैं बिहारी होने के कारण बिहार के पिछड़ेपन के दर्द को देखते हुए उन्होंने नई पार्टी का गठन कर महागठबंधन और एनडीए को चुनौती देने के लिए तीसरे विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उनकी पदयात्रा से गांव गांव में जन सुराज को अपनी एक नई पहचान मिली है उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज एक नई ताकत के साथ उभरेगा।
सुराराज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने मोहन दुबे कहा बिहार में तीसरे विकल्प के रूप में रहेगी जनसुराज
byREAL TIME NEWS
-
0
