संदेश

ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने रचा नया इतिहास, बिहार पुलिस में 120 से अधिक छात्रों की सफलता

चित्र
  बक्सर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाले ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस बार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इस संस्थान के 120 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के संचालक, शिक्षकों और सहयोगी टीम के अथक प्रयास तथा छात्रों की मेहनत का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। संस्थान परिवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने का काम किया है, जिसका नतीजा है कि आज यहां से पढ़े छात्र विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इस बार सफल अभ्यर्थियों में सनी, प्रभात, पीहू, विकास, मनीष, राखी, विवेक कुमार सिंह, निक्कू, सुधांशु, दिनेश, शशिकांत, प्रकाश कुमार, पंकज कुमार, अंकित दुबे, भोला राय, चंद्रभान, मनीषा, राहुल गुप्ता, मुकेश कुमार, विकास कुमार, रवि गुप्ता, रूपम कुमार, गुड़िया, अमरनाथ यादव, रितेश कुमार यादव, पीके पवन, ...

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

चित्र
 अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य राजू कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला उद्योग पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहित सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। सदस्य ने गहन रूप से सभी विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट विद्यालयों में नामांकित बच्चों की जानकारी ली गई। वहीं, गोंड एवं खरवार जाति के जाति प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित विषय पर सभी अंचल अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। सरकार के पत्रों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया कि खतियान उपलब्ध नहीं होने पर जांच कर जाति प्रमाण पत्र ...

करगहर में पशु तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, जदयू उपाध्यक्ष और कुश्ती संघ पदाधिकारी समेत सात गिरफ्तार

चित्र
 सासाराम/रोहतास। रोहतास जिले की करगहर थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम पशु तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में जदयू के बक्सर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा और बिहार कुश्ती संघ (भारतीय कुश्ती पद्धति) के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण यादव उर्फ अरुण पहलवान भी शामिल हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ 37 मवेशियों से लदा ट्रक और एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। बोलेरो कर रहा था रेकी, ट्रक में ठूंसकर लाए गए थे 37 मवेशी पुलिस के मुताबिक बक्सर जिले के चौसा पशु मेले से मवेशियों की खरीद कर इन्हें पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी थी। इस काम में ट्रक के साथ एक बोलेरो भी लगाया गया था, जो रास्ते की रेकी कर रहा था। करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दोनों वाहन पकड़े गए। ट्रक से 37 मवेशी बरामद हुए और बोलेरो में सवार पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया। कबूल किया अपराध, कई जिलों में फैला नेटवर्क पुलिस पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से पशु तस्करी में सक्रिय हैं। यह नेटवर्क बक्सर और गाजी...

चौसा प्रखंड में कांग्रेस का हर घर अधिकार योजना से कराया अवगत

चित्र
बक्सर : कांग्रेस के  नेता पंकज उपाध्याय ने चौसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों को महागठबंधन की महत्वाकांक्षी हर घर अधिकार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद इस योजना से हर परिवार को खुशहाली मिलेगी। पंकज उपाध्याय ने बताया कि गठबंधन की सरकार बनते ही राज्य के हर परिवार को 28 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये उद्योग के लिए दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही, हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा, जिससे निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में निःशुल्क इलाज कराया जा सकेगा। महिलाओं के लिए माई-बहिन मान योजना के तहत हर जरूरतमंद महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं विधवा, दिव्यांगजन और वृद्ध लोगों को 1500 रुपये पेंशन मिलेगा, जिसमें हर वर्ष 200 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि फ्री टेबलेट योजना के तहत 8वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओ...

फर्जी है भाजपा का राष्ट्रवाद कांग्रेस के आशुतोष त्रिपाठी ने कहा

चित्र
बक्सर। कांग्रेस नेता आशुतोष त्रिपाठी ने बक्सर जिले के एक निजी हॉल में मीडिया से बात करते हुए भाजपा और एनडीए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद को पूरी तरह से फर्जी करार दिया और साथ ही एनडीए खेमे में चल रहे अंदरूनी विवादों को उजागर किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज भाजपा की राजनीति केवल दिखावे पर टिकी हुई है, जबकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनता की सेवा कर रही है। भाजपा का राष्ट्रवाद ढकोसला – त्रिपाठी आशुतोष त्रिपाठी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा था कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता।” लेकिन आज वही लोग पाकिस्तान के साथ खेल और संबंधों को लेकर दोहरी नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध और खेल एक साथ नहीं चल सकते और भाजपा का पाकिस्तान पर रुख ढुलमुल है। केंद्र सरकार पाकिस्तान पर कड़ा निर्णय लेने की जगह सिर्फ बयानबाजी करती है और दोष दूसरों पर मढ़ती है। त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद सिर्फ जनता को गुमराह करने का एक साधन है। बक्सर NDA में कलह और गोडसे की विचारधारा कांग्रेस नेता ने बक्सर जि...

बक्सर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, सभी दलों के नेताओं संग श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

चित्र
बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व क्षेत्रीय संगठन विस्तारक अमरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को शहर के ऐतिहासिक पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि सभी राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी वर्ग, बुद्धिजीवी, महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आस्था और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के स्वर से वातावरण पवित्र हो गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। सभी ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की स्तुति करते हुए सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन , कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय , जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि परमानंद यादव , संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र ठाकुर , वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन सह ...

नगर पंचायत चौसा में कर्पूरी रथ का भव्य स्वागत, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी का जोरदार सम्मान

चित्र
बक्सर जिले के नगर पंचायत चौसा में आरक्षण के जनक , जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में निकाली जा रही कर्पूरी रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी   का चौसा आगमन पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत चौसा के उप चेयरमैन प्रतिनिधि छोटे भाई विकास राज , रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया , जदयू युवा उपाध्यक्ष रितेश चंद्रवंशी , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामबाबू कुमार , नगर अध्यक्ष रंजन पटेल , वार्ड पार्षद चंदन चौधरी , आशुतोष वर्मा , प्रखंड बीससूत्री सदस्य सहबाज अली , राधेश्याम गोंड , रमेश चौरसिया , समाजसेवी जितेंद्र चौरसिया , अमृत राज   समेत अनेकों गणमान्य व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।कार्यक्रम की रिपोर्टिंग चंदा देवी द्वारा की गई। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा: कर्पूरी ठाकुर जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की आवाज थे। कर्पूरी रथ एक अभियान है जो हमें उनके सिद्धांतों क...