नगर पंचायत चौसा में कर्पूरी रथ का भव्य स्वागत, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी का जोरदार सम्मान
बक्सर जिले के नगर पंचायत चौसा में आरक्षण के जनक, जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में निकाली जा रही कर्पूरी रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी का चौसा आगमन पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत चौसा के उप चेयरमैन प्रतिनिधि छोटे भाई विकास राज , रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया , जदयू युवा उपाध्यक्ष रितेश चंद्रवंशी , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामबाबू कुमार , नगर अध्यक्ष रंजन पटेल , वार्ड पार्षद चंदन चौधरी , आशुतोष वर्मा , प्रखंड बीससूत्री सदस्य सहबाज अली , राधेश्याम गोंड , रमेश चौरसिया , समाजसेवी जितेंद्र चौरसिया , अमृत राज समेत अनेकों गणमान्य व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।कार्यक्रम की रिपोर्टिंग चंदा देवी द्वारा की गई।
जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा:कर्पूरी ठाकुर जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की आवाज थे। कर्पूरी रथ एक अभियान है जो हमें उनके सिद्धांतों की याद दिलाता है। हमें उनकी सोच को घर-घर तक पहुँचाना है।"
रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा देवी चौरसिया ने कहा:
"जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों, पिछड़ों और शोषितों की उम्मीद थे। उनकी नीतियाँ आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चौसा में कर्पूरी रथ का आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है। हम सभी को मिलकर उनके सपनों का समाज बनाना है।"
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें