ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने रचा नया इतिहास, बिहार पुलिस में 120 से अधिक छात्रों की सफलता

 


बक्सर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाले ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस बार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इस संस्थान के 120 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के संचालक, शिक्षकों और सहयोगी टीम के अथक प्रयास तथा छात्रों की मेहनत का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।


संस्थान परिवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने का काम किया है, जिसका नतीजा है कि आज यहां से पढ़े छात्र विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

इस बार सफल अभ्यर्थियों में सनी, प्रभात, पीहू, विकास, मनीष, राखी, विवेक कुमार सिंह, निक्कू, सुधांशु, दिनेश, शशिकांत, प्रकाश कुमार, पंकज कुमार, अंकित दुबे, भोला राय, चंद्रभान, मनीषा, राहुल गुप्ता, मुकेश कुमार, विकास कुमार, रवि गुप्ता, रूपम कुमार, गुड़िया, अमरनाथ यादव, रितेश कुमार यादव, पीके पवन, शंकर, निशु, रंजन, शंभू, बिट्टू, राहुल, राजीव, धनजी, विक्की सैनी, संदीप, सतेंद्र, अंकित राय, रिशु कुमार, राजाराम, विवेक तिवारी, ममता, खुर्शीद, विशाल, इरफान, जावेद, चांदनी, वंदना, रानी, रागिनी, प्रियंका मल्होत्रा, मिनी, आर्य पटेल, मनोज, बबीता, खुशी तिवारी, प्रिया, पूजा, अमन, रोशनी, अशोक, खुशबू, शिवानी, लकी, बजरंगी राय, मुरारी, रेखा यादव, प्रियंका, शशि रंजन, आशुतोष कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कालिंदी मिश्रा, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, धनंजय गुप्ता, अरविंद यादव, निशांत सिंह, संतोष कुमार राम, प्रतिभा, सुनील, रागिनी, रोबिन, शोभा, अंशु, चितरंजन, प्रीतम, विकास गुप्ता, श्रुति, अभी, सीता, आशा, हिमानी लकी, सुप्रिया, चंदन, जयप्रकाश, पिंडर, अवधेश कुमार, पीके राघव, विवेक कुमार, विकास पासवान, चरित्र प्रकाश, दीपक कुमार, अजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रदीप कुमार यादव सहित अनेक नाम शामिल हैं।


इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। संस्थान ने घोषणा की है कि सभी सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट का कहना है कि आने वाले समय में भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और पढ़ाई का वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि और भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य