बक्सर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, सभी दलों के नेताओं संग श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद


बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व क्षेत्रीय संगठन विस्तारक अमरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को शहर के ऐतिहासिक पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि सभी राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी वर्ग, बुद्धिजीवी, महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आस्था और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।


सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के स्वर से वातावरण पवित्र हो गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। सभी ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की स्तुति करते हुए सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि परमानंद यादव, संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र ठाकुर, वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन सह भाजपा नेता प्रदीप राय, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में NDA और विपक्ष दोनों दलों के नेता एक मंच पर नजर आए।


शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, पत्रकार बंधुओं, युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों ने भाजपा नेता अमरेंद्र पाण्डेय के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद और आशीर्वाद दिया। लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और धार्मिक आस्था को और प्रगाढ़ करने का कार्य करते हैं।

अमरेंद्र पाण्डेय ने भी सभी श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के सामूहिक उत्थान और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले समय में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सद्भाव, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

इस भव्य आयोजन से न केवल धार्मिक वातावरण का सृजन हुआ, बल्कि सभी वर्गों और दलों के लोग एक साथ आकर सामाजिक समरसता का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य