चौसा में पान एसोसिएशन की पहल: आंगनवाड़ी बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री, समाज को जोड़ा शिक्षा से

 बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत के बारे मोड़ पर पान एसोसिएशन की बिहार इकाई के तत्वावधान में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पान एसोसिएशन (पंजीकृत, नई दिल्ली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यक्रम की शुरुआत में पान एसोसिएशन बिहार प्रदेश के अध्यक्ष शशि भूषण उर्फ शंकर कुमार, बिहार प्रवक्ता नरेश दास, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष सुरेश दास और जिला कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कॉपी-किताब और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण देवी मौजूद रहीं। वहीं पूर्व बक्सर जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव, चौसा के पूर्व मुखिया ब्रिज बिहारी सिंह, मसाधिया के पूर्व मुखिया शिवजी प्रसाद, देव कुमार, मूना प्रसाद, रामप्रवेश तांतवा, शंकर तांतवा, संतोष कुमार, संजय तांतवा, नेवल वेटरन्स सुरेंद्र प्रसाद केशरी, सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम सेवक कुशवाहा, रामजी सिंह और जितेंद्र सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आंगनवाड़ी के बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

कार्यक्रम के अंत में शिवजी तांतवा ने सभी अतिथियों और स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पान एसोसिएशन का उद्देश्य समाज के लोगों को शिक्षा, जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार समाज के बीच इस तरह के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम करता रहेगा।


इस मौके पर समाजसेवियों ने पान समाज के लोगों में एकता और सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। बताया गया कि पान एसोसिएशन बुनकर समाज से जुड़े लोगों का एक सामाजिक संगठन है, जो पूरे देश में अपने समाज के लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सहयोग का काम कर रहा है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने मुंबई से कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भेजीं और सभी लोगों का धन्यवाद किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार कश्यप ने भी कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों और मोहल्लों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और इस सामाजिक पहल की सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य