ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने रचा नया इतिहास, बिहार पुलिस में 120 से अधिक छात्रों की सफलता
बक्सर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाले ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस बार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इस संस्थान के 120 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के संचालक, शिक्षकों और सहयोगी टीम के अथक प्रयास तथा छात्रों की मेहनत का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। संस्थान परिवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। ज़ेनिथ इंस्टीट्यूट ने हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने का काम किया है, जिसका नतीजा है कि आज यहां से पढ़े छात्र विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इस बार सफल अभ्यर्थियों में सनी, प्रभात, पीहू, विकास, मनीष, राखी, विवेक कुमार सिंह, निक्कू, सुधांशु, दिनेश, शशिकांत, प्रकाश कुमार, पंकज कुमार, अंकित दुबे, भोला राय, चंद्रभान, मनीषा, राहुल गुप्ता, मुकेश कुमार, विकास कुमार, रवि गुप्ता, रूपम कुमार, गुड़िया, अमरनाथ यादव, रितेश कुमार यादव, पीके पवन, ...