बक्सर में "शक्ति संवाद" ग्राम सभा का आयोजन, माई-बहिन मान योजना पर केंद्रित रहा कार्यक्रम
बक्सर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को अर्जुनपुर पंचायत स्थित अर्जुनपुर गांव में "शक्ति संवाद" नामक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। इस अवसर पर बिहार युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शहीद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों वक्ताओं ने केंद्रित रूप से "माई-बहिन मान योजना" की चर्चा की और इसे सामाजिक न्याय का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सभा के दौरान "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" के नारे बुलंद किए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह संवाद सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक अभियान की शुरुआत है, जिसके तहत बक्सर विधानसभा के सभी गांवों का दौरा कर जनजागरण किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चुनाव में घपला करने की नीयत से मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने घोषणा की कि युवा का...