रवि राज बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के मानद सदस्य, बक्सर में सनातन संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

 

सत्या -

बक्सर: रवि राज को राष्ट्रीय परशुराम परिषद का मानद सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति दिल्ली स्थित परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय से चैत्र नवरात्र के छठे दिन, माता कात्यायनी (छठी मैया) के पावन आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील वडाला जी ने भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर रवि राज को सदस्यता ग्रहण कराई।


इस अवसर को बक्सर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण मानते हुए इसे सनातन संस्कृति के एक नए युग की शुरुआत बताया जा रहा है। परिषद का उद्देश्य सनातन मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, जिसमें रवि राज की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


कार्यक्रम के दौरान राकेश ने भी परिषद की सदस्यता ग्रहण की, जिससे बक्सर क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहभागिता को और बल मिलेगा। परिषद के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि यह नियुक्तियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य