चौसा में विश्वामित्र सेना के सनातन सम्मान समारोह की तैयारी तेज

 


चौसा, बिहार – चौसा स्थित चवन मुनि आश्रम महादेव घाट पर आयोजित होने वाले "सनातन सम्मान समारोह" की तैयारी को लेकर विश्वामित्र सेना की कार्यकारिणी की अहम बैठक प्राचीन शिव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सफलता के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।


सनातनी गौरव की पुनःस्थापना का लक्ष्य

इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चौसा के प्राचीन सनातनी गौरव को पुनः स्थापित करना और महर्षि चवन ऋषि व महादेव घाट के धार्मिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की भागीदारी

बैठक में चौसा उप प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्य मोहित बाबा, वीरेंद्र कश्यप, भारत पांडे, धनजी तिवारी, जितेश उपाध्याय, आकाश कुमार पांडे, श्री भगवान सिंह और राहुल कुमार राय सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिससे सनातन संस्कृति का गौरव बढ़े और धार्मिक स्थलों का महत्व उजागर हो सके।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य