चौसा प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के लिए कुल 34 तो सदस्य के लिए 142 ने किया नामंकन

 


पहले चरण में होने वाले पैक्स के चुनाव को लेकर कराए जा रहे नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को चौसा प्रखंड के सभी आठ पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पैक्स समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। जबकि, सदस्य पद पर 81 ने नामांकन का पर्चा भरा। इस तरह चौसा प्रखंड के आठ पैक्स के लिए कुल अध्यक्ष पद पर 34 व सदस्य पद के लिए 142 कुल 176 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया गया। 


 

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चौसा प्रखंड के विभिन्न आठ पैक्सों में बुधवार अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों में बनारपुर में नामांकन का खाता खोलते हुए तीन प्रत्याशी राजेश तिवारी, ननद कुमार राम व मुन्ना सिंह, सिकरौल से वर्तमान आशुतोष कुमार व श्यामप्यारी देवी, पलिया से अशोक सिंह व मंजू देवी, सरेंजा, डिहरी व रामपुर में एक-एक कुल 10 ने नामांकन किया। जबकि, सदस्य पद पर कुल 81 नामांकन किये गए। इस तरह विभिन्न पैक्स में चुन्नी में अध्यक्ष पद के लिए दो, बनारपुर, पलिया व सरेंजा में तीन-तीन, सिकरौल में पांच, रामपुर में चार, डिहरी में छह व जलीलपुर पैक्स में अध्यक्ष के लिए आठ प्रत्यशी मैदान में है। इस तरह 19 को नाम वापसी की जानी है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य