बक्सर में वार्ड पार्षद के साथ चेयरमैन का सौतेला व्यवहार आरोप,प्रतिनिधि कहा मेरे वार्ड में हो थे है है काम हमे ही जानकारी नहीं दिया

 


नगर परिषद क्षेत्र स्थित 16 नंबर वार्ड के सौतेला व्यवहार किये जाने के संबंध में पार्षद सपना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है। वहीं आवेदन की प्रतिलिपि मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग एवं अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग को प्रेषित किया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि नगर परिषद के चेयरमैन द्वारा मेरे और मेरे वार्ड की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मेरे वार्ड में विकास की योजनाओं को जान-बूझकर रोक दिया जा रहा है। मेरे वार्ड में कोई कार्य हो भी रहा है तो इस तरीके से कराया जा रहा है कि हमें उसका कोई श्रेय नहीं मिले। मेरे साथ ऐसा इस लिए हो रहा है कि वर्तमान चेयरमैन महोदया चेयरमैन पद के साथ-साथ 16 नंबर वार्ड से भी चुनाव लड़ी थी और उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।



इस मामले में पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने वार्ड के सम्मानित जनता के साथ बैठक कर इसका विरोध जताते हुए कहा कि वर्तमान चेयरमैन महोदया चेयरमैन पद के साथ-साथ 16 नंबर वार्ड से भी चुनाव लड़ी थी और उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस समस्या का समाधान करने का आग्रह ईओ से किया है, ताकि नगर परिषद में व्यवस्था न्यायपूर्ण तरीके से चल सके।प्रतिनिधि ने कहा कि मेरे वार्ड में साईं बाबा मंदिर के पास कार्य कराया जा रहा है, जिसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही इसको लेकर प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में व्याप्त धांधली को लेकर आने वाले समय में वार्ड की जनता के साथ नप कार्यालय समक्ष बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य