बक्सर के किसान अशोक तिवारी की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पूछताछ में बयान संदिग्ध ,मामले सोनू राय का भी नाम आया सामने
बक्सर जिले के सिकरौल गांव के पास मिले किसान अशोक तिवारी के शव मामले में पुलिस ने एक आरोपी रिंकू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जिसकी जानकारी बक्सर डीएसपी धीरज कुमार द्वारा देते हुए बताया की रिंकू राय को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की अशोक तिवारी की मौत बाइक से गिर कर हुई है।हालंकि रिंकू राय का बयाना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।इसमें एक नया नाम सोनू राय का निकल कर सामने आया है।जिस बाइक से अशोक तिवारी सफर कर रहे थे।वह बाइक सोनू राय की थी।जिसके द्वारा घटना स्थल से अपनी बाइक ले लेकर निकला गया।इसके साथ ही रिंकू राय की बात सोनू राय और कृष्ण चौधरी से लंबे समय तक उस दिन हुआ है। डीएसपी द्वारा बताया गया की फिलहाल रिंकू राय को जेल भेज पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ।इसके साथ पुलिस सोनू राय जो अप्राथमिक अभयुक्त है उसको भी पकड़ पूछताछ किया जायेगा।
डएसपी ने बताया की रिंकू राय द्वारा बताया गया की 10 अक्टुबर की रात अशोक तिवारी और मैं काफी ज्यादा नशे की हालत में थे।सोनू राय की बाइक से अशोक तिवारी को घर छोड़ने के लिए जा रहा था।तभी बाइक अनियंत्रित हो पलट गई।जिसमे हम दोनो गिर गए ।दोनो लोगो को चोट लगी।मुझे कृष्णा चौधरी द्वारा घर पहुंचाया गया ।पूछताछ में रिंकू की पत्नी द्वारा भी बताया गया की कृष्ण चौधरी द्वारा रिंकू को घर पहुंचाया गया था।हालंकि मामला यहां संदेह के घेरे में है की जब दोनो लोग गिरे तो रिंकू राय ने अशोक तिवारी के गिरे होने की सूचना कृष्णा चौधरी और अन्य लोगो से क्यों नहीं बताया ।मोबाइल का सीडीआर खंगालने पर भी रिंकी राय की बात कृष्णा चौधरी और सोनी राय से लंबे समय तक हुई है।इसके साथ ही घटना स्थल से बाइक लेकर सोनू राय गए तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनो को क्यों नहीं दी।या अशोक तिवारी को अस्पताल लेकर क्यों नही गए पुलिस इनकी भूमिका खंगाल रहीं है।
एसपी धीरज कुमार द्वारा बताया गया की घटना में आरोपी अन्य तीन लोग संजय राय उर्फ गुड्डू राय ,डब्बू चौबे, एवम सुनील राय ये फिलहाल फरार है।पुलिस इनको गिरफ्तार करने के लिए लागतार छापेमारी कर रही है।इसके साथ ही बताया गया की फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।रिपोर्ट मिलने से यह केश और सुलझेगा की कैसा इंजुरी है।एक्सीडेंट है या हत्या अभी कुछ नही कहा जा सकता।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें