संदेश

बक्सर के रामपुर में सड़क जाम और आगजनी मामले में 20 नामजद और 150 अज्ञात पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

चित्र
  बक्सर पैक्स चुनाव के दौरान रामपुर में बक्सर-मोहनिया मुख्य सड़क जाम करने और आगजनी के मामले में राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर चौसा के प्रभारी सीओ उदय मिश्रा के आवेदन पर दर्ज की गई, जिसमें अचार संहिता उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा, सड़क जाम, टायर जलाकर आगजनी जैसे आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में 20 नामजद और 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। बता दे की चौसा प्रखंड में 26 नवंबर को पैक्स चुनाव के दौरान रामपुर में मतदान शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। पैक्स प्रत्याशी नवीन राय ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आशीष राय और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क को चार घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री परेशान रहे, और चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो गई।स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती देख प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया। क्या बोले अधिकारी चौसा के प्रभारी सीओ उदय मिश्रा ने बताया कि बिना सूचना के सड़क जाम क...

पैक्स चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदाताओं से किया जनसंपर्क

चित्र
बक्सर: सदर प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। सभी उम्मीदवार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और मतदाताओं के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोनवर्षा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय सिंह भी सक्रिय नजर आए। अजय सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनसे अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वह किसानों के हित में कार्य करेंगे। अजय सिंह ने कहा कि पैक्स के माध्यम से ग्रामीण किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। चुनाव को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। प्रत्याशी लगातार अपनी योजनाओं और वादों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पैक्स चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें चुने गए प्रतिनिधि सीधे तौर ...

बनारपुर में कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच द्वारा एंबुलेटरी कैंप का आयोजन

चित्र
 ,शिविर में कुल 92 पशुपालकों ने भाग लिया और उनके 405 पशुओं का किया गया इलाज  बक्सर जिले के चौसा प्रखंड स्थित बनारपुर पंचायत में कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच द्वारा एंबुलेटरी कैंप का आयोजन कराया गया।  इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं, दवा वितरण और गर्भ जांच जैसी सुविधाएं प्रदान करना था।शिविर में कुल 92 पशुपालकों ने भाग लिया और उनके 405 पशुओं का इलाज किया गया। पशुपालकों को न केवल निःशुल्क दवाएं दी गईं, बल्कि उन्हें पशु स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया। इस शिविर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पशुओं का ईलाज किया, आवश्यक दवाओं का वितरण किया और गर्भ जांच जैसी सेवाएं प्रदान कीं। उनके साथ MVU चौसा एवं राजपुर की टीम, जिसमें डॉ. अनुराग यादव, डॉ. गौरव विशाल और पैरावेट अमित कुमार सिंह शामिल थे, ने पूरी निष्ठा के साथ सहयोग किया। टॉल फ्री नंबर 1962 की दी जानकारी शिविर के दौरान लोगों को बताया गया कि MVU (मोबाइल वेटरनरी यूनिट) प्रतिदिन दो गांवों में ऐसे ही शिविर आयोजित करता है। साथ ही, ...

जर्जर सड़क और नाले के विरोध में महाधरना तीसरे दिन भी जारी,

चित्र
  सासाराम-बक्सर मुख्य पथ से लिंक बजरंग मोड़ से रेलवे स्टेशन चौसा तक की जर्जर सड़क और नाले के अभाव के कारण उत्पन्न समस्याओं के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने महाधरना शुरु कर दिया है।धरने का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और नगर पंचायत चौसा के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस खराब सड़क के चलते सैकड़ों गांवों के लोगों को रेलवे स्टेशन पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने में देरी और हादसों की घटनाएं आम हो गई हैं।गंभीर बीमारियों के मामलों में अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर मजबूर होकर स्थानीय नागरिकों ने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया है। धरने के पूर्व विकास राज ने  सड़क मरम्मत और नाले का निर्माण नहीं होता, यह धरना जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि इस दुर्दशा के कारण लोगों की परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं।दुर्घटनाएं और गाड़ियां पलटने की घटनाओं ने नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इस मौके पर बक्सर उत्थान मंच की पूरी टीम का समर्थन मिला नगर पंचायत के वार्...

गैलेक्सी डीजीटेक कंप्यूटर सेंटर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, छात्रों के बीच दिमागी खेलों की प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
  नगर पंचायत के चौसा गोला पर स्थित गैलेक्सी डीजीटेक कंप्यूटर सेंटर का वार्षिक उत्सव इस वर्ष बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों के बीच आयोजित दिमागी खेलों की प्रतियोगिता रही, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी बुद्धिमता और कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल बेहद रोचक और प्रेरणादायक बना रहा। केंद्र के निदेशक गौरी शंकर गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों के मानसिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ मानसिक विकास का होना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस बार के वार्षिक उत्सव में दिमागी खेलों की प्रतियोगिता को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रकार के बौद्धिक खेलों, डांस प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता  में अपनी बुद्धिमत...

बाल दिवस पर बच्चों की मस्ती, एस एस कॉन्वेंट स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का धूमधाम से आयोजन

चित्र
 कमरपुर पंचायत के कृतपुरा में स्थित एस० एस० कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही जोशोखरोश से किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका बंदना राय और प्रधानाध्यापक त्रिलोचन कुमार ने संयुक्त रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। प्रधानाध्यापक त्रिलोचन कुमार ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों का संपूर्ण विकास करना है। उन्होंने यह भी बताया कि बाल दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में मनाया जाता है। शिशिका जिज्ञासा कुमारी ने बच्चों की तुलना बीज से करते हुए कहा, "बच्चे उस बीज की भांति होते हैं, जिन्हें सही मिट्टी में बोने और सींचने से वे एक मजबूत वृक्ष बन सकते हैं।" उन्होंने बच्चों को देश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा, "बच्चे अपने माता-पिता और शिक्षकों के सपनों को साकार करने का सामर्थ्य रखते हैं।" खेलों में बच्चों का उत्साह दुगना बाल दिवस के उपलक्ष्य में कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें गणित दौड़, म्यूजिकल...

चौसा प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के लिए कुल 34 तो सदस्य के लिए 142 ने किया नामंकन

चित्र
  पहले चरण में होने वाले पैक्स के चुनाव को लेकर कराए जा रहे नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को चौसा प्रखंड के सभी आठ पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पैक्स समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। जबकि, सदस्य पद पर 81 ने नामांकन का पर्चा भरा। इस तरह चौसा प्रखंड के आठ पैक्स के लिए कुल अध्यक्ष पद पर 34 व सदस्य पद के लिए 142 कुल 176 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया गया।    प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चौसा प्रखंड के विभिन्न आठ पैक्सों में बुधवार अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों में बनारपुर में नामांकन का खाता खोलते हुए तीन प्रत्याशी राजेश तिवारी, ननद कुमार राम व मुन्ना सिंह, सिकरौल से वर्तमान आशुतोष कुमार व श्यामप्यारी देवी, पलिया से अशोक सिंह व मंजू देवी, सरेंजा, डिहरी व रामपुर में एक-एक कुल 10 ने नामांकन किया। जबकि, सदस्य पद पर कुल 81 नामांकन किये गए। इस तरह विभिन्न पैक्स में चुन्नी में अध्यक्ष पद के लिए दो, बनारपुर, पलिया व सरेंजा में तीन-तीन, सिकरौल में पांच, रामपुर में चार, डिहरी में छह व जलीलपुर पैक्स में अध्यक्ष के ...