संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक शरतचंद उपाध्याय की मनी 21 वीं पुण्यतिथि

चित्र
  चौसा नगर पंचायत के स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित बाबा उपाध्याय कटरा परिसर में सोमवार को बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शरतचंद उपाध्याय की 21 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पिंटू बाबा ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. शरतचंद उपाध्याय मजदूरों के सच्चे हितैषी और शोषित-पीड़ित वर्ग के मसीहा थे। जीवन भर उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और इसी उद्देश्य से बिहार मोटर मजदूर यूनियन की स्थापना की थी। संगठन के माध्यम से उन्होंने मजदूरों की आवाज बुलंद की। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेता के तौर पर भी वे सदैव मजदूरों और वंचित वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे। उनका योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है और भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंगी मिश्रा,  ...

रामपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन,सामाजिक जागरूकता और आत्मिक एकता का संदेश

चित्र
  50 साल के लंबे संघर्ष निकृष  पंप कैनाल से पानी पहुँचते ही किसानों में लौटी उम्मीद , रामपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसानों के लिए 50 वर्षों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2025 में निकृष पंप कैनाल से पानी बहते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लंबे समय से अधर में लटकी कर्मनाशा नदी परियोजना के पूरा होने से रामपुर के सूखे खेतों को अब फिर से हरियाली की उम्मीद बंधी है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर रामपुर में दस दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को आत्मिक रूप से जागृत करना और सामाजिक एकता का संदेश फैलाना है। इस महायज्ञ का आयोजन क्लब ऑफ वेलनेस के तत्वावधान में प्रभात राय उर्फ गोपाल दास के नेतृत्व में किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा, "पिछले 50 वर्षों से किसान सिंचाई के पानी की कमी से जूझ रहे थे। इससे खेती प्रभावित हुई और क्षेत्र में गरीबी छा गई। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोगों को जाति-पाति से ऊपर उठाकर एक मंच पर लाना और नई चेतना प्रदान करना है।" 30 मार्च से 9 अप्रैल तक चले ‘सर्वकल्याण नवजीवन महोत्सव’ के ...

बक्सर में तेज आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दो घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

चित्र
  ब बक्सर जिले में गुरुवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के विभिन्न इलाकों से पेड़ और दीवार गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के साहीपुर गांव की है। यहां 26 वर्षीय आशुतोष कुमार अपनी मां सब्या देवी के साथ घर के दरवाजे के पास खड़ा था। उसी दौरान तेज आंधी में दरवाजे के पास खड़ा शीशम का पेड़ अचानक टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती आशुतोष कुमार ने बताया कि उसकी मां सब्या देवी की हालत काफी नाजुक है। उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामडिहा गांव की है। यहां 25 वर्षीय महिला गुड़िया देवी आंधी आने के दौरान छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थी। तभी तेज हवा के कारण छत पर बना लगभग पांच फीट ऊंचा पक्का दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर पड़ा। गंभीर र...

रवि राज बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के मानद सदस्य, बक्सर में सनातन संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

चित्र
  सत्या - बक्सर: रवि राज को राष्ट्रीय परशुराम परिषद का मानद सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति दिल्ली स्थित परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय से चैत्र नवरात्र के छठे दिन , माता कात्यायनी (छठी मैया) के पावन आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील वडाला जी ने भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर रवि राज को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर को बक्सर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण मानते हुए इसे सनातन संस्कृति के एक नए युग की शुरुआत बताया जा रहा है। परिषद का उद्देश्य सनातन मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, जिसमें रवि राज की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान राकेश ने भी परिषद की सदस्यता ग्रहण की, जिससे बक्सर क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहभागिता को और बल मिलेगा। परिषद के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि यह नियुक्तियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होंगी।