विश्वामित्र सेना के प्रयासों का असर: बक्सर के समग्र विकास की गूंज राज्यसभा तक, राजकुमार चौबे बोले – जल्द दिखेगा विकास
बक्सर: के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विश्वामित्र सेना द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे प्रयासों का असर अब संसद तक दिखाई देने लगा है। बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में सांसद मानन कुमार ने केंद्र सरकार का ध्यान बक्सर जिले के समग्र विकास और यहां स्थित पौराणिक तीर्थ स्थलों के संरक्षण व सुविधाओं की ओर आकर्षित किया। सांसद ने सदन में कहा कि बक्सर प्राचीन काल से धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है। यहां रामरेखा घाट, सिद्धाश्रम, वामन अवतार स्थल, वामलेश्वर मंदिर, नाथबाबा मंदिर और ब्रह्मणेश्वर स्थान जैसे कई ऐतिहासिक तीर्थ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, उज्जैन और द्वारका की तर्ज पर बक्सर को भी विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक यहां आधारभूत सुविधाओं, पर्यटन ढांचे, आवागमन और स्वच्छता के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं हो सका है। उन्होंने केंद्र सरकार से बक्सर में पर्यटन आधारित विकास, सड़क एवं परिवहन व्यवस्था, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजनाएं संचालित करने की मां...