संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बोल बम के जयकारों से गूंजी च्यवनमुनि की नगरी, विप्र नगर में कांवरिया सेवा शिविर लगा

चित्र
चौसा (बक्सर), श्रावण मास की दूसरी सोमवारी – भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए चौसा का महादेवा घाट रविवार रात से ही शिवभक्तों की भीड़ से गुलजार रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ में पड़ोसी जिले रोहतास और कैमूर से आए हजारों कांवरियों ने गंगा का पवित्र जल लेकर पूरी रात "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया। जल लेकर निकले भक्त सोमवार की अहले सुबह अपने-अपने गांव के शिवालयों की ओर रवाना होते दिखे। सोमवार की सुबह से ही चौसा और आसपास के शिव मंदिरों में बेलपत्र और गंगाजल अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर तरफ गूंजते जयकारों और डमरू की धुन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। कांवरियों में गेरुआ वस्त्रधारी वृद्ध, युवा, महिलाएं और बच्चे नाचते-गाते भक्ति भाव से जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस दौरान कांवरियों की सुविधा के लिए विप्र नगर में युवा सम्राट क्लब की ओर से विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ब्रजेश चौबे और गोलू चौबे के नेतृत्व में लगाए गए इस शिविर में चौसा-कोचस मार्ग से गुजरने वाले कांवरियों के लिए चाय, नाश्ता, शरबत और गर्म प...

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चित्र
बक्सर, चौसा नगर पंचायत के खिलाफतपुर निवासी डॉ. जगनारायण मिश्र ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का मान बढ़ाया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत) परीक्षा में उनका चयन हुआ है। यह पदभार उन्हें उच्च शिक्षा में संस्कृत विषय के क्षेत्र में मिलेगा, जिससे उनकी विद्वता और परिश्रम की आधिकारिक मान्यता मिली है। डॉ. मिश्र, गीता प्रसाद मिश्र के पुत्र हैं और वर्तमान में झारखंड के हजारीबाग जिले स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बसारया चौपारण में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी के साथ-साथ उन्होंने UGC-NET और JRF जैसी राष्ट्रीय परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित TRE-I परीक्षा (संस्कृत विषय) में उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षक श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया था। राजपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में अध्यापन के दौरान ही उन्हो...