चौसा में पान एसोसिएशन की पहल: आंगनवाड़ी बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री, समाज को जोड़ा शिक्षा से
बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत के बारे मोड़ पर पान एसोसिएशन की बिहार इकाई के तत्वावधान में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पान एसोसिएशन (पंजीकृत, नई दिल्ली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत में पान एसोसिएशन बिहार प्रदेश के अध्यक्ष शशि भूषण उर्फ शंकर कुमार, बिहार प्रवक्ता नरेश दास, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष सुरेश दास और जिला कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कॉपी-किताब और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण देवी मौजूद रहीं। वहीं पूर्व बक्सर जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव, चौसा के पूर्व मुखिया ब्रिज बिहारी सिंह, मसाधिया के पूर्व मुखिया शिवजी प्रसाद, देव कुमार, मूना प्रसाद, रामप्रवेश तांतवा, शंकर...