संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बक्सर में कांग्रेस को झटका ,पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि तथागत हर्षवर्धन के साथ 50 से अधिक की संख्या पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने दिया त्याग पत्र

चित्र
  प्रेस वार्ता करते तथागत हर्षवर्धन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि तथागत हर्षवर्धन ने जिले के लगभग 50से अधिक पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। जिसकी प्रति पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद को भी भेज दिए है। और कहा है की यह निर्णय मैंने गहन चिंतन एवं आत्ममंथन के बाद लिया है।बता दे की तथागत हर्षवर्धन कांग्रेस के पूर्व मंत्री के के तिवारी के बेटे है।जो 15 साल तक बक्सर में कांग्रेस कें जिला अध्यक्ष रहे है। बता दे की शुक्रवार को शहर के गोयल धर्मशाला में अपने समर्थको व पार्टी द्वारा उपेक्षित नेताओं के साथ प्रेसवार्ता आयोजित कर तथागत हर्षवर्धन ने कहा की मुझे इस बात का गर्व है की मै पीढ़ियों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतो के साथ पार्टी की घोषित विचारधारा को आत्मसात कर पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है।  किन्तु वर्तमान बिहार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पार्टी...

बक्सर के अजय आर्या उर्फ बिनय ने जन सूरज का थामा दामन,उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के छोड़ा साथ, कहा मेरा एक ही लक्ष्य बक्सर प्रथम है

चित्र
  लम्बे समय से प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को बक्सर के जन जन तक पहुँचा रहे अजय आर्या उर्फ बिनय, ने बताया कि, जिस समय वह रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा के साथ जुड़े थे, उस समय बेहतर शिक्षा नीति लाने, केंद्रीय विद्यालय के साथ ही साथ सभी सरकारी विद्यालयों को दुरुस्त करने जैसी बक्सर के विकास से जुड़ी कई प्रस्तावों लेकर वह उनसे जुड़े थे।लेकिन मानव संसाधन मंत्री केंद्र में बनने के बाद भी उन्होंने बक्सर के लिए कुछ नही किया।अब आम जन प्रशांत किशोर के जन सुराज को एक बेहतर  विकल्प के रूप में देख रहे है।और जुड़ रहे है।उन्होंने मीडिया के समाने एलान किया की अब उनका उपेंद्र कुशवाहा के साथ कोई भी राजनीतिक संबंध नहीं है। वही उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, हम द्वैम दर्जे की राजनीति नही करते है।पहले भी हमारा सियासत का केंद्र बिंदु बक्सर का विकास था।और मरते दम तक इस पवित्र नगरी के  उत्थान के बारे में ही सोचता रहूंगा।आज क्या हालात है इस जिले का ,युवा पीढ़ी नशे के चपेट में है तो शहर को लूट का अड्डा राजनेताओं, अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो ने बना रखा है।अब यंहा के युवा...