संदेश

जगदानंद सिंह जी को अपने पुत्र को सेट करने की चिंता है और मोदी जी को पूरे भारत के हर एक गरीब की चिंता है।

  बक्सर लोकसभा के रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती मंडल के विभिन्न जगहों पर आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारत अब सुरक्षित हाथों में है और 2024 का चुनाव भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को साथ साथ सुरक्षित भारत, मज़बूत भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का चुनाव है। श्री तिवारी ने कहा इंडी गठबंधन के नेताओं को अपने–अपने पुत्र की चिंता है जहां सोनिया गांधी जी को राहुल गांधी की चिंता है, लालू यादव जी को तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव मीसा भारती रोहिणी आचार्या की चिंता हैं वैसे ही जगदानंद सिंह जी को अपने पुत्र को सेट करने की चिंता है और मोदी जी को पूरे भारत के हर एक गरीब की चिंता है। श्री तिवारी ने कहा कि बहरूपिया आपके बीच आयेंगे और आपका भ्रमित करने का प्रयास करेंगे और ये अगर गलती से सता में आ गए तो बारी बारी से पूरे भारत को लूट खायेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित बक्सर होगा ये मोदी की गारंटी है। श्री तिवारी ने कहा कि जहां महागठबंधन वाले चरवाहा विद्यालय बनवाते थे वही नरेंद्र मोदी ज...

सातुआन पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़,रामरेखा घाट पर स्नान के लिए पहुंचे सबसे अधिक लोग,सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

चित्र
  बक्सर जिले में सतुआन को लेकर  गंगा स्नान के लिए लोगो को भिड़ उमड़ पड़ी है। अहले सुबह से दूर दराज से लोग विभिन्न साधनों से पहुंच गंगा स्नान और दान पुण्य कर परिवार को सलामती की दुआ मांगने का काम किया।रामरेखा घाट पर मौजूद पंडित लाल बाबा ने कहा की सतुआन के साथ सनातन धर्म लग्न मुहूर्त शुरू हो गया है। आज लोगो द्वारा गंगा स्नान कर सत्तू और गुड़ को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।दान भी आज पंडित और भिखारियों को सत्तू और गुड़ ही किया जाता है।बता दे की सुबह नौ बजे आने वाली पसिंजर से भी काफी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंचते दिखाई दिए। 30 रुपए पाव बिका कच्चा आम यह पर्व प्राचीन काल से ही चली आ रहा। सत्तू खाने की परंपरा का भी लोगों ने बखूबी निर्वहन किया है। घाट से स्नान कर लौटे दूर दराज के लोगों ने गमछे आदि कपड़ों में ही सत्तू और मूली का सेवन किया। गांवों में भी लोग दिन में इसे आम की चटनी के साथ खाकर पर्व मना रहे। मान्यता के अनुसार सतुआन के दिन ही लोग आम का सेवन करते हैं जिससे इसकी भारी मांग रही।सब्जी आदि की दुकानों पर कच्चे आम कल से ही 30 रुपए किलो तक बिके।  मान्यता के अनुसार...